बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

PAIN OF A WIFE OF AN INDIAN ARMY!! भारतीय सेना

कुछ  रहा ना तेरे बाद पिया।।

पता चलत अब सुख दुख नाहीं

सुमिरत रहत तोहें मन माहीं

हम राही तुम पीपल छाहीं


रह गई है तुम्हरी याद पिया।

कुछ रहा ना तेरे बाद पिया।।

बिसरत नाहीं वो बिते दिन

गुजरत ना थे जो तुम्हरे बिन

बिलख बिलख के रोये बिरहिन

रैना लागे जल्लाद पिया।

कुछ रहा ना तेरे बाद पिया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें